स्वस्थ और निरोगी रहने का रहस्य (the secretes of healthy life)
डा.जगदीश जोशी प्राकृतिक चिकित्सक हैं। वैसे तो उनका पूरा परिवार इस कर्म में उनका सहयोग करता है। बिजली विभाग में नौकरी करते हुए उन्होंने इस पद्धति से पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प किया है। और इस संकल्प को जी जान से पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर एक बहुत सुंदर पुस्तक लिखी है। १२५ वर्ष स्वस्थ और निरोगी रहने का रहस्य। इस पुस्तक के अब तक अनेक संस्करण बिक चुके हैं। इस पुस्तक का कोई भी ईमानदारी से अध्ययन कर उसे जीवन में उतारे तो वह स्वयं को और अपने परिवार व मित्र मंडल को स्वस्थ व सुखी जीवन की कला सीखा सकता है। और मेडिकल डकायटि से बच सकता है। उल्लेखनीय यह कि इस पुस्तक की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि को भी श्री जोशी गरीबों की चिकित्सा पर खर्च करते हैं। ढाई सौ पृष्ठों की यह पुस्तक प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ, एक्यूप्रेशर, योग, आयुर्वेद, सूर्य किरण चिकित्सा जैसी वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों पर भी प्रकाश डालती है। और मूल्य है मात्र सौ रुपए। जोशी दम्पति बी-१ सेक्टर सुदामा नगर (अन्नपूर्णा) क्षेत्र में 'कायाकल्प हेल्थ केअर सेंटर' नाम से प्राकृतिक उपचार केन्द्र भी चलाते हैं।
लोड हो रहा है...